अक्षय तृतीय के पर्व पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के खुले कपाट ।कपाटोद्घाटन के समय हुई पुष्पवर्षा 

खबर शेयर करें

चारधाम यात्राः –

अक्षय तृतीय के पर्व पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के खुले कपाट ।कपाटोद्घाटन के समय हुई पुष्पवर्षा

उत्तरकाशी।

अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही बुधवार को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। कपाटोद्घाटन के सैकड़ों लोग साक्षी बने। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पीएम मोदी के नाम से दोनो धामों में पहली पूजा हुई।


वहीं कपाटोद्घाटन के मौके पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई दी। कहा की सुगम यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारो से गूंज उठा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन है चारधाम यात्रा को देशवासियों को प्रतीक्षा रहती है। उत्तराखण्ड वासियों को जो चारधाम यात्रा का संचालन करते है उनके साथ लिए महाउत्सव की तरह होता है। प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई है। आने वाले श्रद्धालुओं तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम,सुरक्षित व सरल हो जिसके लिए सारे प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है चारधाम यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी हो।
यमुनोत्री मंदिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा उनकी प्राथमिकता है और उसके लिए सभी प्रबंध किए गए है तथा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसके लिए सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी सुरक्षा और यातायात की दिशा में काम किया जा रहा है।बाहर से आने वाले यात्रियों के बारे में कहा कि उन्हें चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित करते है तथा चारधाम यात्रा सुगम और सुरक्षित है यहां दर्शन कर चारधामों की कृपा का फल प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर गंगोत्री धाम में जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट,पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल,विधायक सुरेश चौहान,गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल,सचिव सुरेश सेमवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान,पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, किशोर भट्ट,पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान,अपर जिलाधिकारी पीएल शाह,उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा,उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालनी नेगी, रावल रवीन्द्र सेमवाल,रावल संजीव सेमवाल, रजनीकांत सेमवाल,राजेश सेमवाल, आलोक सेमवाल,निखलेश सेमवाल, आदि मौजूद रहे है।
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोबाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत , जशोदा राणा, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, मंदिर समिति के सचिव सुनील प्रसाद उनियाल, उपाध्यक्ष संजीव उनियाल, प्रवक्ता पुरूषोतम उनियाल सहित आदि उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *