अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सोडा सरोली में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

खबर शेयर करें

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सोडा सरोली में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
देहरादून ।

अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज सौडा सरोली रायपुर देहरादून में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य के वक्तव्य व ध्वजारोहण उत्तम सिंह यादव वरिष्ठ प्रवक्ता भूगोल के द्वारा किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबाबू विमल द्वारा गणतंत्र दिवस पर एक सराहनीय पहल की गयी जिस पहल में रखा गया है कि राष्ट्रीय पर्वो पर ध्वजारोहण उसी व्यक्ति से करवाया जायेगा जो उस वर्ष विद्यालय से सेवानिवृत हो रहा हो। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा संदेश पढ़ा गया और विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा झंडा गीत सहित कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । मंच संचालन उदय चंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिज्ञासा ट्रस्ट के संस्थापक बलदेव सिंह पंवार द्वारा हर‌ वर्ष की तरह ही इस बार भी बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र संस्था की तरफ से वितरित किए गए। इसके पश्चात मिष्ठान विस्तृत किया गया और उदय चन्द द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में राकेश बिष्ट, प्रदीप बहुगुणा, पुष्पा चौहान, उत्तम सिंह यादव, अनिरुद्ध मंमगाई, भारती यादव ,भुवन चंद पुरोहित, उदय प्रताप चन्द, दरबान सिंह भंडारी, राकेश रौथाण, महेंद्र सिंह गुसाई, सुनील रावत, नीतू सिंह, पिंकी पंवार, अनीता बडोनी, अनीता पुंडीर, अंशुल नौटियाल, बबीता डिमरी, कंचन पंत, कमला सोलंकी, बीना, अरविंद भंडारी आदि उपस्थित रहे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *