*अपने निजी वाहन से शराब की दुकान पर पहुंचे डी एम 20 रुपए मूल्य से अधिक रेट पर उन्हें दी गई शराब*

खबर शेयर करें

अपने निजी वाहन से शराब की दुकान पर पहुंचे डी एम
20 रुपए मूल्य से अधिक रेट पर उन्हें दी गई शराब

देहरादून:

सरकारी शराब की दुकानों में शराब की बोतलों पर प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत पर देहरादून के डीएम साविन बंसल ख़ुद अपना निजी वाहन चलाकर देहरादून की एक अंग्रेज़ी शराब की दुकान तक पहुंचे।इस दौरान जिलाधिकारी साथ में कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था,डीएम ने ख़ुद ठेके पर खरीददार बनकर लाइन में लगने के बाद मैकडाउल व्हिस्की की बोटल खरीदी।सेल्समैंन ने डीएम को भी आम ग्राहक समझकर 660 रुपये प्रिंट रेट की मैकडाउल व्हिस्की की बोतल प्रिंट रेट से 20 रुपये अधिक लेकर 680 रुपए में थमा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार शाम जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल की ओर से ओवररेटिंग की शिकायत मिलने के बाद वह खुद अपनी निजी गाड़ी चलाकर देहरादून के ओल्ड मसूरी रोड,राजपुर स्थित अंग्रेज़ी शराब की दुकान पर पहुंचे।इस दौरान उन्होने लाईंन पर लगकर ग्राहक बनकर शराब की बोतल खरीदी।वहीं ठेके पर मौजूद सेल्समैन ने जिलाधिकारी को पहचाना नहीं और 660 रुपए प्रिंट रेट की बोतल को 680 रुपए में दे दी।डीएम ने मौके से ही दून के आबकारी विभाग के अधिकारियों को फ़ोन लगाया,डीएम के आदेश पर आनन फ़ानन पर आबकारी विभाग के अधिकारियो की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित दुकान का ओवररेटिंग पर 50 हजार रुपए का चालान काटा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *