आम आदमी पार्टी कोटद्वार के सभी वार्डों से लड़ेंगी चुनाव

खबर शेयर करें

आम आदमी पार्टी कोटद्वार के सभी वार्डों से लड़ेंगी चुनाव

कोटद्वार ।

नगर निगम चुनावों को नजदीक आते देख आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई भी सक्रिय हो गई है। इस संबध में शनिवार को गोविंद नगर स्थित जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लीगल विंग अरविंद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य कार्यकारिणी के दिशा निर्देशों के अनुसार कोटद्वार नगर निगम के मेयर पद के साथ साथ नगर निगम के सभी 40 वार्डो में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। पार्टी आम आदमी के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। बताया कि चुनाव प्रबंधन समिति के साथ ही सभी 40 वार्डो में वार्ड अध्यक्ष और बूथ कार्यकारिणी का गठन पहले ही किया जा चुका है। बैठक में जिलाध्यक्ष कोटद्वार सुबोध ममगाईं, उपाध्यक्ष जीवन जलाल, महासचिव भास्कर बुडाकोटी व प्रवीन थपलियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष जसपाल रावत सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *