आयोम वेलफेयर सोसाइटी ने देहरादून में जेल बंदियों के लिए शुरू किया कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम|
देहरादून।
आयोम वेलफेयर सोसाइटी, जो पिछले 19 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय रूप से कार्यरत है, ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन पर उत्तराखंड के देहरादून में अपना अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 29 मार्च 2025 को देहरादून जिला कारागार में आरंभ किया गया, जहां महिला और पुरुष बंदियों को कपड़े के बैग सिलने और स्क्रीन प्रिंटिंग की कला में प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर आयोम वेलफेयर सोसाइटी के सचिव प्रेरित मानसिंह, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की प्रमुख नितिका जिया लाल धीमान, उत्तराखंड राज्य प्रमुख मंजू भसीन, नितिन जैन और नंदिता की उपस्थिति रही। जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से, जेलर पवन कुमार कोठारी का इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अप्रतिम योगदान रहा।
प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक सामग्री जैसे कपड़ा, धागा, स्क्रीन और स्याही आयोम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराई गई।
इस वर्ष, कोर्बर फार्मा के सहयोग से आयोम वेलफेयर सोसाइटी ने अपनी गतिविधियों को और सशक्त किया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से आयोम ने लगभग 1200 पुरुष और महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता, गरिमा और अधिकारिता के अवसर प्रदान किए, जिससे उन्हें अपनी आजीविका कमाने की दिशा में नया रास्ता मिला। आयोम वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रयास अत्यधिक सराहनीय है।
