उत्तराखंड में बनने जा रही है ट्रिपल इंजन की सरकार – धामी

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में बनने जा रही है ट्रिपल इंजन की सरकार – धामी

देहरादून।

उत्तराखंड में निकाय चुनावों में स्टार प्रचारकों ने पूरे दम खम से अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर राजधानी देहरादून में भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनावों में भाजपा सभी निकाय भारी बहुमत से जीतने जा रही है। उत्तराखंड में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। देहरादून में पार्टी ने एक युवा को अपना प्रत्याशी बनाया है देहरादून नगर निगम में भारी बहुमत से भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और पार्टी के वार्ड पार्षद भी भारी बहुमत से जीतने जा रहे है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *