उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी संगठन जनपद चमोली के द्विवार्षिक अधिवेशन में गोविंद सिंह तोपाल फिर से निर्वाचित हुऐ जिलाध्यक्ष

खबर शेयर करें

 

चमोली।
उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी संगठन जनपद चमोली के द्विवार्षिक अधिवेशन में गोविंद सिंह तोपाल फिर से निर्वाचित हुऐ जिलाध्यक्ष

उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन जनपद चमोली इकाई की राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग में में हुऐ वार्षिक अधिवेशन में गोविंद सिंह तोपाल को पुनः सर्वसम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गोविंद सिंह तोपाल ने कहा कि संगठन की शक्ति से ही जिला प्रशासन के सहयोग से अनेक कार्य सम्पन्न हुऐ हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में प्रान्तीय सम्मेलन है जिसके माध्यम से राज्य सरकार के सम्मुख अनेक समस्याओं का निराकरण होगा। पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किये जाने पर उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जनपदीय अधिवेशन के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल के अलावा जनपदीय कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर एडवोकेट भरत सिंह रावत व एडवोकेट समीर बहुगुणा सलाहकार के रूप में एडवोकेट भुवन नौटियाल, उपाध्यक्ष पद पर अनुसूया सिंह सजवाण, दिग्पाल सिंह बिष्ट, महासचिव त्रिलोक सिंह खत्री, सचिव रामचन्द्र सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रवीण नेगी, प्रान्तीय प्रतिनिधि हरीश नेगी, प्रेम सिंह रावत, जगदीश सिंह कंडारी, आनन्द सिंह पंवार, सुरेन्द्र बिष्ट तथा कार्यकारिणी सदस्य हेतु सूजान सिंह बिष्ट, उमराव नरेन्द्र सिंह, गौर सिंह, विजय सिंह नेगी, आनन्द सिंह पंवार, दरवान सिंह पंवार, अव्वल सिंह तोपाल, राखी देवी चयनित किऐ गये है।
संगठन के अध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल ने कहा कि 15 मार्च तक जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड में संगठन का चुनाव कराने के लिऐ ब्लाक संयोजकों की नियुक्ति की गई है। तथा जिलाधिकारी चमोली से जनपद व तहसील स्तर पर बैठकें आयोजित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है। अधिवेशन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के गांव को नेता जी सुभाष ग्राम के नाम पर विकसित करने, प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव में स्मृति द्वार बनाने, प्रदेश के प्रत्येक इंटर कालेज में सेवित क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की जीवनी को विद्यालय की पाठ्यक्रम में शामिल करने, विद्यालयों, गांव, क्षेत्र व जिला पंचायतों में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र लगाने, उत्तराधिकारी पेंशन को 21 हजार करने बाबत प्रस्ताव पारित किया गया है।
अधिवेशन में गौर सिंह पुंडीर, उदय सिंह मिंगवाल, प्रेम सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह, रामा देवी, लक्ष्मण सिंह, जोत सिंह, हरीश रावत, मस्तान सिंह, राजेश सिंह, केदार सिंह, दलवीर सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *