‘उम्मीद है कि प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने का भी समय मिलेगा’, पीएम के वायनाड दौरे के बाद कांग्रेस ने कसा तंज

खबर शेयर करें

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायनाड गए हैं और उम्मीद है कि वह मणिपुर का दौरा करने के लिए भी समय निकालेंगे जो पिछले 15 महीनों से दर्द झेल रहा है। विपक्षी दल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब मोदी केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे पर हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री आज वायनाड में हैं। यह एक विनाशकारी त्रासदी थी।”

उम्मीद है मोदी मणिपुर का दौरा करेंगे

जयराम ने आगे कहा कि इसके बाद मोदी एक बार फिर युद्ध को रोकने के लिए यूक्रेन का दौरा करने वाले हैं। उम्मीद है कि उसके पहले वह मणिपुर का दौरा करने का समय और इच्छाशक्ति दोनों ही ढूंढ़ निकालेंगे। मणिपुर की जनता पिछले 15 महीनों से बहुत दुख, दर्द और पीड़ा झेल रही है।

कांग्रेस हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा न करने के लिए प्रधानमंत्री पर लगातार निशाना साधती रही है।

पीएम ने किया वायनाड का दौरा

मोदी ने शनिवार को उत्तरी केरल के वायनाड जिले के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोगों की जान चली गई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *