एक पेड़ मां के नाम रोपित कर फौजी लक्ष्मण खत्री ने जिला पंचायत सदस्य रानों वार्ड से किया प्रचार अभियान शुरू*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली
*एक पेड़ मां के नाम रोपित कर फौजी लक्ष्मण खत्री ने जिला पंचायत सदस्य रानों वार्ड से किया प्रचार अभियान शुरू*

नामांकन की अंतिम तिथि के बाद पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह खत्री ने अपने गांव सूगी चण्डिका देवी मंदिर के प्रांगण में में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर जिला पंचायत 07 रानों वार्ड से अपना प्रचार अभियान आज से प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने गांववासियों से भी इस मानसून सीजन में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया है।


रविवार को एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्य करने के बाद उन्होंने अपने गांव सूगी व बमोथ में अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि देश सेवा के बाद सेवा निवृत्त पश्चात वे विगत सालों से जनता के बीच रहकर जनसेवा का कार्य करते आ रहे हैं। जिसे क्षेत्र की जनता भलि भांति परिचित हैं। इस मौके पर उनके साथ सुशील चौहान, संजय लखेड़ा, हुकम सिंह खत्री, महेश खाली, कुवंरी देवी, वीरा देवी, गोदाम्वरी देवी, पूजा देवी आदि कई समर्थक मौजूद रहे। वहीं इस वार्ड में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गजपाल सिंह बर्त्वाल व निर्दलीय प्रत्याशी गंगेश्वरी देवी ने भी गंगा घाटी के गांव बमोथ, सूगी, करछुना, रानो आदि गांवों का भ्रमण करते हुऐ मतदाताओं के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *