एसपी चमोली ने पदभार ग्रहण करने के बाद किए बद्रीनाथ के दर्शन, जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत

खबर शेयर करें

एसपी चमोली ने पदभार ग्रहण करने के बाद किए बद्रीनाथ के दर्शन, जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत

चमोली।

पदभार ग्रहण के बाद, एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने देवभूमि की परंपरा का पालन करते हुए विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर पहुँचकर साक्षात भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ जनपद के निवासियों की खुशहाली, समृद्धि और सुरक्षा के लिए कामना की।
एसपी ने मंदिर के रावल जी तथा वहाँ उपस्थित पूज्य संत समाज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। बद्रीनाथ दर्शन के उपरांत बद्री केदार मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय जनता,प्रतिष्ठित संगठनों व प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियो ने भव्य स्वागत किया।
बद्रीनाथ की यात्रा से एक दिन पूर्व, महोदय ने गोपीनाथ मन्दिर में भी दर्शन किए, जहाँ गोपीनाथ मन्दिर समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।इसके पश्चात, पुलिस कार्यालय पहुँचने पर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा कर्मचारी यूनियनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।
सभी ने पुलिस अधीक्षक के नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके नेतृत्व में चमोली जनपद में कानून व्यवस्था के बेहतर होने की उम्मीद जताई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *