कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राजभवन कूच

खबर शेयर करें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राजभवन कूच

देहरादून।

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में गौतम अडानी पर अमेरिकी विधि विभाग द्वारा लगाए गए आरोप एवं मणिपुर में हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक कूच किया जा रहा है इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जो सरकार बांग्लादेश में हुए अल्पसंख्यक लोगों के अत्याचार को लेकर जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन सरकार के लोग विधायक कर रहे लेकिन मणिपुर में डेढ़ साल से चल रहे हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री ने चुप्पी सादी हुई है और अभी तक ना तो उनका दौरा उधर हुआ ना उन्होंने गौतम अडानी मणिपुर पे बोला जब कि इंदिरा गांधी के समय में पाकिस्तान ने आंख उठाने की कोशिश की तो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एकदम सेना की मदद से पाकिस्तान को घुटने पर आने पर मजबूर किया और बांग्लादेश को भी अलग करने का काम किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों नहीं अल्पसंख्यक के साथ दुर्व्यवहार या हिंसा को लेकर सख्त कदम उठाते हैं और क्यों मणिपुर पर बोलने से बचते हैं ऐसे तमाम अन्य मुद्दे जैसे बेरोजगारी बढ़ते महिला अपराध किसान का हक मारने वाली सरकार के खिलाफ आज यह कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन का घेराव किया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को उठाने वाली पार्टी है जो की सदन से लेकर सड़क तक लोगों की हक की लड़ाई करती है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *