केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य त्यागी ने अभिभावकों व शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

खबर शेयर करें

Chamoli

केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य त्यागी ने अभिभावकों व शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर से 43 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें 43 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 42 छात्र छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। हिन्दी विषय में चार छात्र / छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। कम्प्यूटर विषय में सर्वोच्च अंक 99 प्रतिशत रहे तो भौतिकी एवं जीव विज्ञान में 96 प्रतिशत अधिकतम रहे। गणित में सर्वोच्च अंक 95 प्रतिशत रहा।
कक्षा 12 वीं वाणिज्य संकाय में जाग्रति डिमरी ने 64 . 4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, ईशान बिष्ट ने 94 .2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व कनिष्का ने 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य विषय संकाय में सुदीक्षा ने 87. 2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, शुभम असवाल ने 80 . 4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व सायेना बिष्ट ने 79 . 4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रही।
कक्षा 10 वीं में 31 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें सभी 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हो कर विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 वीं में अनुष्का बिष्ट ने 91 . 8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, दर्शिका ने 91 . 0 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा इतीशा बिष्ट ने 85 . 8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप त्यागी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई देते हुऐ धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर शिक्षक अंकुश डंडरियाल, कुलदीप, डॉ विवेक नैथानी, डॉ अभिनव वशिष्ठ, राजकुमार यादव, श्रीमती मिनाक्षी खाती, अजय सिंह, श्रीमती अनामिका शाह मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *