खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश पर लगी राजभवन की मुहर खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताई खुशी

खबर शेयर करें

खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश पर लगी राजभवन की मुहर

खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताई खुशी

 

देहरादून।

प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज भवन ने सोमवार को खेल विश्वविद्यालय संशोधित अध्यादेश पर मोहर लगा दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में स्पोर्ट्स साइंस की दिशा में एक नया आयाम जोड़ने और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के भविष्य को सुगम बनाने के लिए सरकार ने खेल यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया था। इसका संशोधित अध्यादेश हाल ही में कैबिनेट द्वारा राज्यपाल को भेजा गया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ने सोमवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस बारे में राजभवन से शासन को पत्र भेजा गया है । खेल मंत्री ने बताया कि अब 28 जनवरी को प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर ही प्रधानमंत्री जी के कल कमलों से खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सकेगा। खेल मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का आभार जताया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *