गंगनहर में गंदगी कचरा फेंकने वालों पर ज्वालापुर पुलिस की कार्यवाही
हरिद्वार।
गंगनहर में गंदगी कचरा फेंकने वालों पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली एक व्यक्ति गंगनहर में कूड़ा कचरा डाल कर गंगनहर को प्रदूषित कर रहा है। ज्वालापुर पुलिस ने सूचना पर कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची और शहादत निवासी ज्वालापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर गंगनहर को प्रदूषित करने के जुर्म में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई।आरोपी की स्कूटी को एमबी एक्ट में सीज कर दी गई। पुलिस ने कड़ी हिदायत दी है दोबारा गंग नहर में गंदगी कूड़ा कचरा डाला गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
