गुरुवार देर रात को उत्तरकाशी कोर्ट रोड स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई।

खबर शेयर करें

दुकान में लगी आग सामान जलकर खाक ।

उत्तरकाशी 
गुरुवार देर रात को उत्तरकाशी कोर्ट रोड स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई।
जिससे दुकान में रखा सामान व मशीने जलकर राख हो गईं। वहीं आग से दुकान स्वामी को करीब दस लाख का नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब दो बजे कोर्ट रोड स्थित संजीव नयन बहुगुणा की प्रिंटिंग ऑफसेट की दुकान में आग लग गई। आग से निकले धुंए को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी व फायर पुलिस को दी। बाद पुलिस ने आग पर काबू पा सका। लेकिन लेमिनेशन, सहित शादी के कार्ड, विभिन्न प्रकार के उपकरण जल गए । जिसके बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्त के बाद पुलिस ने आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इससे पूर्व दुकान में रखी ऑफसेट मशीन, स्टाम्प मशीन, लेमिनेशन, सहित शादी के कार्ड, विभिन्न प्रकार के कागज के रिम, कांउटर व अन्य सामाग्री जलकर राख हो गई। इससे दुकान स्वामी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक दशरथ प्रसाद नौटियाल ने बताया कि आग संभवतः सार्ट सर्किट से लगी है। इससे दुकान क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *