*गौचर मेले की तैयारियों में जुटे श्रमिक*

खबर शेयर करें

चमोली

गौचर मेले की तैयारियों में जुटे श्रमिक*

14 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की तैयारियों में मेला प्रशासन के दिशा निर्देशन में ठेकेदार के श्रमिक जुटे हुऐ हैं।


मेला प्रशासन के निर्देशानुसार ठेकेदार को 12 नवंबर तक मेला पांडाल सहित मेले में विकास प्रदर्शनी के लिए लगने वाले सरकारी व गैर सरकारी विभागों के स्टालों, मेला पंडाल आदि की साज सज्जा के कार्य पूरे करने हैं। जिसकी तैयारियों में ठेकेदार के श्रमिक और मेला प्रशासन की टीम मेला ग्राउंड में सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने में लगी हुई है।

 

जनसहभागिता के सहयोग और जिलाधिकारी संदीप तिवारी के दिशा निर्देशन में इस बार गौचर के ऐतिहासिक मेले को दिव्य एवं भव्य बनाऐ जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

 

वहीं दूसरी ओर गढ़वाल मंडल में प्राचीन समय से आयोजित होने वाले इस मेले के लोगों में भारी उत्साह भी बना रहता है। सात सदस्यीय इस मेले में जहां सरकारी विभागों की विकास प्रदर्शनियों का लाभ आमजन को प्राप्त होता है वहीं दूसरी ओर मेला ग्राउंड में लगने वाली सैकड़ों दुकानों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य संस्थाओं के स्टालों से आमजन को अपनी जरूरत का सामान भी उपलब्ध हो जाता है।

 

दूरदराज इलाकों से आए लोग मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का भरपूर फायदा उठाते हुए खेल तमाशे और क्रीड़ा मैदान में आयोजित खेलों का भी भरपूर आनंद लेते रहते हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *