चारधाम होटल एसोसिएशन ने चारधाम यात्रा की बाध्यताओं को समाप्त करने की सीएम से की मांग
देहरादून।
चारधाम होटल एसोसिएशन ने उत्तराखंड सरकार से चारधाम यात्रा को सरल और बाधारहित हो इसके लिए प्रयास किए जाने की मांग की है।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को प्रेषित में ज्ञापन यात्रियों एवं होटल व्यवसायियों के साथ ही यात्रा से जुड़े हित धारकों के हित में निर्णय लिए जाने की बात कही।
यात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त हो – चारधाम यात्रा पर प्रतिदिन यात्रियों की संख्या सीमित करने से श्रद्धालुओं को असुविधा होती है और स्थानीय होटल, धर्मशालाओं एवं अन्य व्यवसायों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
. सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म की अनिवार्यता समाप्त हो – अधिकांश यात्री एडवांस बुकिंग नहीं करते, ऐसे में यह बाध्यता यात्रियों और होटल व्यवसायियों के लिए परेशानी उत्पन्न कर रही है।
चार धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता एवं यमुनोत्री घाटी यमुनोत्री धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभन सिंह राणा ने बताया कि यात्रा सरल और सुगम हो इसके लिए सभी लोगों को सामूहिक प्रयास करना होगा। कहा कि अन्य राज्यों के व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए एंडोर्समेंट परीक्षा की बाध्यता समाप्त की जानी चाहिए। यह अनिवार्यता बाहरी राज्यों के वाहन चालकों के लिए कठिनाई उत्पन्न कर रही है।
ज्ञापन में एसोसिएशन के सचिव निखिलेश सेमवाल, उपाध्यक्ष प्रेम दत्त गोस्वामी, कोषाध्यक्ष अमित मैखंडी, उमेश सती, घनश्याम नौटियाल, संदीप राणा,अनूप सिंह भंडारी आदि के हस्ताक्षर हैं।
