जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

खबर शेयर करें

चमोली

 

जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

उप जिलाधिकारी और तहसीलदारों को गड्ढा मुक्त सड़क कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के दिए आदेश*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के क्रम में मानसून की समाप्ति के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य लोनिवि, पीएमजीएसवाई,एनएचआईडीसीएल सहित सभी रेखीय विभागों की ओर से किए जा रहे हैं। जिसे लेकर सोमवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। जिलाधिकारी ने लोनिवि के साथ रेखीय विभागों की बैठक लेते हुए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

 

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क गड्ढा मुक्त कार्य में तेजी लाने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों की रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाकर सड़को नियमित निगरानी करवाने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया।इस दौरान उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारो को भी अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट फोटो सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में आणिमठ के पास हो रहें भूधंसाव में फिलिंग कर बीआरओ के अधिकारियों को सड़क सुचारु रखने के निर्देश दिए,ताकि चारधाम यात्रा में अनावश्यक सड़क जाम से तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। साथ ही उन्होंने नंदानगर घाट, थराली और पोखरी में सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं को मशीनरी और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपदा से वासआउट हुयी सड़कों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम आरके पाण्डेय,एसडीएम सोहन सिंह रांगण,ईई प्रमोद गंगाड़ी, ओंकार पांडे, प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *