*डायट चमोली में डीएलएड प्रशिक्षुओं हेतु अभिव्यक्ति कार्यशाला का हुआ समापन*
चमोली
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में पांच दिवसीय अभिव्यक्ति कार्यशाला का समापन 21 नवंबर को हो गया।
कार्यशाला के सन्दर्भादाता बाल प्रहरी पत्रिका के संपादक एवं बाल साहित्यकार उदय किरौला थे। प्रशिक्षुओ ने उनके नेतृत्व में कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, खेल खेल में गिनती , पहाड़े, बच्चों को पढ़ाने के नए नए तरीके आदि रचनात्मक कौशल सृजन किए।

कार्यशाला के आयोजक संस्थान के प्राचार्य श्री आकाश सारस्वत जी ने बच्चों हेतु बाल लेखन के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि अध्यापक इस विधा के द्वारा विषयवस्तु को अधिक रोचक व छात्रों को क्रियाशील बना सकते हैं ।

प्रशिक्षुओं ने कहानी, संस्मरण, कविता लिख कर अपनी-अपनी बाल पत्रिका/पुस्तक का निर्माण किया। कार्यशाला के समापन के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री लखपत सिंह बर्त्वाल,कार्यक्रम समन्वयक डॉ गजपाल राज , सेवापूर्व विभाग के विभागाध्यक्ष श्री गोपाल कपरुवाण उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालक प्रशिक्षु मनीषा राणा व दीपक बिष्ट ने किया।
