चमोली
*देवराड़ी देवी यात्रा का नगरपालिका क्षेत्र गौचर में हो रहा है भव्य स्वागत*
रानीगढ़ पट्टी के देवल गांव में अपने मंदिर के गर्भगृह से चार दिसंबर को बाहर आई देवराड़ी देवी रानीगढ़ व धनपुर पट्टी के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर नगरपालिका क्षेत्र गौचर पहुंचने पर देवी मां का भव्य स्वागत हो रहा है।

दो दिन पूर्व देवी मां रानीगढ़ व धनपुर पट्टी के दर्जनों गांवों में अपनी देवरा यात्रा पूरी करके सिन्द्रवाड़ी, दुवा, अंगोद, शैल गांव होते हुऐ मायके के गांव पनाई आई जहां धियाणियों ने देवी मां का फूल मालाओं, श्रृंगार सामग्री भेंट कर झुमेलो, कीर्तन भजन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम और दिनभर गांव में घर घर जाकर अपने श्रद्धालुओं को देव नृत्य के साथ दर्शन देते हुऐ घर , गांव व क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहने का आशीर्वाद देती रही। मायके के गांव पनाई के बाद देवराड़ी देवी नगरपालिका क्षेत्र गौचर के विभिन्न वार्डों में रात्रि विश्राम के साथ घर घर जाकर लोगों को जहां अपना आशीर्वचन दे रही है वहीं भक्तजन भी प्रेम भाव के साथ देवी मां को खुश करने के लिऐ खुशहाली की कामना हेतु मनौतियों के साथ श्रृंगार सामग्री और भेंट आदि अर्पित कर रहे हैं।

बारह साल बाद हो रही छह माह की देवरा यात्रा पर निकली देवराड़ी देवी की डोली के साथ देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राणा, देवी के पाश्र्व प्रदीप राणा, मुख्य पुजारी प्रकाश देवली, गणवें करन पाण्डेय, प्रेम सिंह बिष्ट, जयपाल सिंह बिष्ट, ऐरवाले शाहिल और पप्पू पाण्डेय, सौरभ, प्रदीप चौधरी, पप्पू गुरू कृपा पूरण सिंह चौधरी, हरियाली देवी के पाश्र्व कमलेश देवली, जीतपाल चौधरी, दिग्पाल चौधरी, वीरेश,बीर सिंह चौधरी, गंगा सिंह चौधरी, सुखदेव चौधरी, सुभाष पाण्डेय, प्रेम देवली, नारायण सिंह चौधरी, कुंवर सिंह आदि नंगे पांव यात्रा में शामिल हैं।
