देहरादून में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने किया ‘ब्राइड्स ऑफ इंडिया’ ब्राइडल शो का आयोजन
देहरादून
दुनिया के अग्रणी ज्वेलरी रिटेल ब्रांड Malabar Gold & Diamonds द्वारा रविवार को देहरादून स्थित राजपुर रोड शोरूम में विशेष ‘ब्राइड्स ऑफ इंडिया’ ब्राइडल शो का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन देशभर की विविध सांस्कृतिक परंपराओं से प्रेरित ब्राइडल ज्वेलरी को एक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग की उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री मेघना रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्रांड के वरिष्ठ अधिकारी, ग्राहकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
‘ब्राइड्स ऑफ इंडिया’ अभियान अपने 15वें संस्करण में प्रवेश कर चुका है और यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित ब्राइडल ज्वेलरी अभियानों में से एक माना जाता है। इस शो के माध्यम से विभिन्न राज्यों की पारंपरिक, क्षेत्रीय और आधुनिक डिज़ाइनों से सजी क्यूरेटेड ब्राइडल ज्वेलरी का प्रदर्शन किया गया, जिसमें सोना, हीरे, प्लैटिनम एवं बहुमूल्य रत्नों से निर्मित विशेष आभूषण शामिल रहे।
देहरादून में आयोजित इस ब्राइडल शो में रैंप वॉक और इन-स्टोर अनुभव के माध्यम से दुल्हनों को उनकी परंपरा, पहनावे और अवसर के अनुरूप आभूषण चुनने का अवसर प्रदान किया गया। विशेषज्ञों द्वारा ग्राहकों को व्यक्तिगत परामर्श भी दिया गया, जिससे वे शादी एवं अन्य वैवाहिक आयोजनों के लिए उपयुक्त ज्वेलरी का चयन कर सकें।
इस अवसर पर मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा कि ‘ब्राइड्स ऑफ इंडिया’ अभियान भारतीय संस्कृति की विविधता का उत्सव है, जो दुल्हनों की व्यक्तिगत पहचान और पारिवारिक परंपराओं को सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि मलाबार का उद्देश्य ग्राहकों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पलों का विश्वसनीय भागीदार बनना है।
देहरादून में इस सफल आयोजन के साथ Malabar Group ने उत्तराखंड सहित देश के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों से अपने जुड़ाव को और अधिक मजबूत किया है।
