*नगरपालिका कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी ने किया आपदाग्रस्त सिमली क्षेत्र का निरीक्षण*

खबर शेयर करें

चमोली

*नगरपालिका कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी ने किया आपदाग्रस्त सिमली क्षेत्र का निरीक्षण*

गुरुवार को नगर पालिका कर्णप्रयाग के अधिशाषी अधिकारी ने आपदाग्रस्त सिमली क्षेत्र का निरीक्षण किया।
रविवार को सिमली बाजार में जोसा और टोटा गदेरों के उफान पर आने से आवासीय भवनों और ब्यापारिक प्रतिष्ठानों में मलबा आने से अत्यधिक क्षति हुई थी।


स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन और नगर पालिका से खतरे के सबब बने नालों का निर्माण कर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की थी। वृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने खतरे के सबब बने नालों का निरीक्षण करते हुए बताया कि आपदा मद का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन के उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। तथा वित्तीय स्वीकृति मिलने के उपरांत निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सात सितंबर से आयोजित होने वाली श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ भ्रमण यात्रा को देखते हुए चंडिका मंदिर परिसर और बाजार में सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए उन्होंने विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक नितिन सती, नरेंद्र सिंह बिष्ट, जसोदा देवी, सिंधु देवी, गोपाल चौधरी, जगदीश लडोला, महिपाल सिंह, कैलाश चंद्र आदि मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *