नगरपालिका क्षेत्र गौचर में भाजपा और कांग्रेस ने किया संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर को याद। तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई*

खबर शेयर करें

*नगरपालिका क्षेत्र गौचर में भाजपा और कांग्रेस ने किया संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर को याद। तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई*

चमोली
भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनके जन्मदिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी व भाजपा नगर मंडल गौचर द्वारा अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी बद्री के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में चन्द्र सिंह राणा, अनिल नेगी, ईश्वर नेगी, नितीश चौधरी, वीरेंद्र नेगी, सुनील बिष्ट, दिनेश बिष्ट, आदि द्वारा भारतीय संविधान और डॉ अम्बेडकर के संविधान पर चर्चा की गई।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कमेटी गौचर ने भी रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अम्बेडकर जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुऐ उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि भारत का संविधान डॉ अम्बेडकर की देन है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के हितों को सर्वोपरि रख कर संविधान का निर्माण किया। अपने जीवन पर्यन्त समाज के दवे कुचले, शोषित तथा पिछड़े वर्ग के हितों के लिये कार्य किया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर समतामूलक समाज के परिचायक थे। वे देश में समाजिक स्थापना करना चाहते थे। समाजोत्थान के लिऐ उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ‌नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह कनवासी ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने जो संविधान दिया है उस संविधान का सम्मान करना व उस संविधान के अनुरूप एक सच्चे नागरिक की तरह आचरण करना ही डा भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी आवश्यकता बाबा साहब के बनाऐ हुऐ संविधान की रक्षा करना है। क्यों कि कुछ ताकतें आज डॉ अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह कनवासी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुऐ इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, संरक्षक सुबेदार जीत सिंह बिष्ट, भवानी लाल , सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, शिवलाल भारती, हरीश नयाल, ताजवर कनवासी, हरीश कुमार, गजपाल लाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रजनी लिंगवाल, लीला रावत, मुन्नी बिष्ट, अनिता चौहान, उपासना बिष्ट, वार्ड सभासद विनोद कनवासी, ममता देवी, बीएलए जयवीर सिंह, सुरेंद्र साह, शकुंतला देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी व जिला अध्यक्ष श्री मुकेश नेगी ने भवानी लाल शिवलाल भारती गजपाल लाल व शकुंतला देवी को शाल पहना कर सम्मानित किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *