पुलिस लाइन में मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस राज्यपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ली सलामी पुलिस ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

खबर शेयर करें

पुलिस लाइन में मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस

राज्यपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ली सलामी
पुलिस ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

देहरादून।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट के तमाम मंत्री और विधायक सांसद मौजूद रहे।
9 नवंबर साल 2000 को देश के 27 में राज्य के रूप में उत्तराखंड की स्थापना हुई। उत्तराखंड राज्य की स्थापना के लिए 42 राज्य आंदोलन कार्यों ने ने अपने प्राणों कीआहुति दी। संघर्ष और आंदोलन के दम पर उत्तराखंड राज्य का जन्म हुआ। उसने 24 सालों में उत्तराखंड ने बहुत प्रगति की।राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन ग्राउंड में राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कैबिनेट के मंत्रियों सांसदों और विधायकों समेत आल्हा अधिकारी भी मौजूद रहे।
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए साथ ही उत्तराखंड पुलिस के डॉग्स स्क्वाड करतब दिखा रहे हैं। राज्यपाल को सबसे पहले डॉग्स स्क्वाड ने फूलों की टोकरी भेंट की। इसके बाद डॉग स्क्वायड की प्रस्तुति देखने लायक थी।
उत्तराखंड पुलिस के अश्व दल ने भी हैरतअंगेज करतब दिखाये। अंग्रेजों के जमाने से घोड़े को पुलिस फोर्स में शामिल किया गया। पुलिस के लिए घोड़े हमेशा सच्चे अफसर की तरह काम करते नजर आते हैं। इनके अनुशासन को देखने से पता चलता है कि इन्हें ट्रेनिंग देने में कितना पसीना बहाया गया।
उत्तराखंड पुलिस की महिला विंग के यह है हैरतअंगेज करतब बताते हैं कि इस प्रस्तुति में कितना मेहनत की गई है। मोटरसाइकिल पर सवार महिला पुलिसकर्मी योग करते हुए और सलूट करते हुए नजर आ रहे हैं।
उत्तराखंड की एटीएस यानी एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड की टीम ने भी आतंकवादियों के एक स्पेस सेंटर में कब्जा करने के बाद रूम इंटरवेंशन की कार्रवाई की। हेलीकॉप्टर से स्लाइडिंग के जरिए किस तरह से आतंकवादियों को न्यूट्रलाइज किया जाता है यह प्रस्तुति दिखाई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *