पेयजल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत कांडा सिन्द्रवाड़ी के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी चमोली से फरियाद कर पेयजल मुहैया कराने हेतु ज्ञापन सौंपा

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली
पेयजल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत कांडा सिन्द्रवाड़ी के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी चमोली से फरियाद कर पेयजल मुहैया कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।


विकासखंड कर्णप्रयाग की ग्राम कांडा सिन्द्रवाड़ी के शिष्टमंडल ने गांव में विगत कई दिनों से पेयजल संकट को लेकर जिलाधिकारी चमोली से फरियाद करते हुऐ पेयजल उपलब्ध कराऐ जाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत प्रशासक पूनम देवी के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में जिलाधिकारी चमोली को अवगत कराते हुऐ कहा गया है कि गांव में पिछले कई दिनों से पेयजल का संकट बना हुआ है। जबकि इस संबंध में जल संस्थान कर्णप्रयाग को दूरभाष व पत्र माध्यम से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है। शिष्टमंडल ने बताया कि केंद्र सरकार की हर घर जल योजना चलाई जा रही है वहीं दो वर्ष पूर्व बनाई गई इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। पेयजल लाइन हवा में झूल रही है। जिसे पालीथीन, साईकिल ट्यूब और कपड़ों से वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। और पानी जगह जगह लीकेज हो रहा है। तथा बिना पेयजल उपलब्ध कराऐ ही विल भुगतान हेतु भेजे जा रहे हैं। जिलाधिकारी से समस्या का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। पत्र की प्रतिलिपियां उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कर्णप्रयाग, महाप्रबंधक जल संस्थान और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी प्रेषित किया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *