प्रधानमंत्री के दौरे से जिले में उत्साह का माहौल । शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

खबर शेयर करें

प्रधानमंत्री के दौरे से जिले में उत्साह का माहौल ।

शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तरकाशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छह मार्च को हर्षिल-मुखबा में प्रस्तावित दौरे का बेसब्री का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही पीएम के संज्ञान में स्थानीय समस्याओं को लेकर उनके समाधान की उम्मीद भी स्थानीय लोग कर रहे हैं। पीएम के इस दौरे से जिले के पर्यटन व्यवसायियों और तीर्थपुरोहितों में उत्साह का माहौल भी है।


होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने पीएम के नाम एक मांग पत्र तैयार कर छह मार्च को विधायक के माध्यम से उन्हें सौंपने की तैयारी की है। होटल एसोसिएशन ने गोमुख से उत्तरकाशी तक भागीरथी नदी के लगभग 100 किमी हिस्से को ईको सेंसिटिव जोन की बंदिशों से मुक्त करने की मांग की है। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक ऑल वेदर सड़क चौड़ीकरण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने की मांग है। कहा है कि वर्तमान राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरकाशी से गंगोरी, नेताला, हीना, मनेरी से गंगोत्री तक डबल लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य, गंगोरी में वेली पुल के स्थान पर पक्का पुल बनाया जाए। उत्तरकाशी के 28 वर्ग किमी में फैले दयारा बुग्याल को स्की डेस्टीनेशन रिजोर्ट व दयारा बुग्याल के लिए रोपवे निर्माण की मांग रखी है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने बताया कि वर्तमान में उत्तरकाशी के नेलांग घाटी के नेलांग क्षेत्र को इनर लाइन से मुक्त किया गया है। जादुंग गांव व सम्पूर्ण नेलांग घाटी को इनर लाइन से मुक्त किया जाए, ताकि ज्यादा ज्यादा पर्यटक इस क्षेत्र में पहुंच सके। इसके अलावा उत्तराखण्ड की चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम का विस्तृत मास्टर प्लान प्रसाद योजना के अन्तर्गत किया जाय, ताकि यात्रियों को सुविधायें मिल सकें। मटूड़ा ने बताया कि छह मार्च को प्रस्तावित दौरे पर पहुंचे रहे पीएम मोदी तक विधायक के माध्यम से अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से छह मार्च को अपने प्रस्तावित दौरे पर मुखबा-हर्षिल पहुंच रहे हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *