बकाया दरों पर परिवहन विभाग सख्त
देहरादून।
जनपद में पंजीकृत हजारों वाहन स्वामियों पर संभागीय परिवहन विभाग का करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया है। जिसकी वसूली के लिए परिवहन विभाग काफी गंभीर नजर आ रहा है। इसके लिए संभागीय परिवहन अधिकारी ने सभी बकाएदारों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद इनके विरूद्ध विभाग की तरफ से अग्रिम कार्रवाई के मूड में है।वर्तमान में विभाग राजस्व वसूली को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहा है। विभाग ने वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी है कि वह बकाया जमा नहीं करते हैं तो विभाग वसूली के लिए वैधानिक कार्रवाई करेगा।
वही सुनील शर्मा परिवार अधिकारी ने बताया कि 63 करोड़ का बकाया था देहरादून का। जो अब 58 करोड़ रहा गया है। कुछ लोगों को नोटिस के बाद कुछ वाहन स्वामियों ने बकाया जमा भी किया है। इसके अलावा भी सभी बकाएदारों को नोटिस भेजे गए हैं।
