बड़ा हादसाः उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलेट सहित छह की मौत,एक गंभीर ।

खबर शेयर करें

बड़ा हादसाः उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलेट सहित छह की मौत,एक गंभीर ।

उत्तरकाशी।

गुरूवार की सुबह जनपद के गंगनानी के समीप एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से पायलेट सहित उसमे सवार छह लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया है। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ने दून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।
गुरूवार की सुबह लगभग आठ बजे  हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके की ओर रवाना हो गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से छह लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ हैं। बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट कम्पनी का हेलीकाप्टर एयरोट्रांस सर्विस का था। दुर्घटनास्थल पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार  भटवाड़ी और राजस्व टीम पहुंचीं और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी की दूरी करीब पचास किलोमीटर है। जहां पहुचने में कामी समय लगता है। यह हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है। गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई। वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। रेस्क्यू  टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य किया गया। एम्स ऋषिकेश से भी एक हेलीकॉप्टर मौके के लिए भेजा गया था। घायलों को ऋषिकेश एम्स अस्पताल लाया गया। हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। * *घायल-* मख्तूर भास्कर निवासी आन्ध्र प्रदेश (51 वर्ष) *मृतक*
1-विजयालक्ष्मी रेड्डी चिर्रा पत्नी चिर्रा सुब्बा रेड्डी मुम्बई महाराष्ट्र (57 वर्ष)
2-रोविन सिंह पुत्र राम करण सिंह निवासी फतेहगंज गुजरात (पायलट) (60 वर्ष)
3-राधा पत्नी रामचन्द्र अग्रवाल निवासी आलमगिरी गंज, बरेली उत्तरप्रदेश (79 वर्ष)
4-एम0 वेदावथी पत्नी एम0 भाष्कर निवासी अनन्तपुर, आन्ध्रप्रदेश (48 वर्ष)
5-कला चन्द्रकान्त सोनी पुत्री चन्द्रकान्त सोनी निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र (61 वर्ष)
6-रुची अग्रवाल मुम्बई, महाराष्ट्र (56 वर्ष)


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *