बेरीनाग और थल में भैयादूज को मनाया गया धूमधाम से

खबर शेयर करें

बेरीनाग और थल में भैयादूज को मनाया गया धूमधाम से

बेरीनाग।

भैयादूज पर्व को लेकर बेरीनाग नगर से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।बेरीनाग नगर में भाइयों को माथे पर तिलक लगाकर पूजन किया व उनकी लम्बी उम्र की कामना की , सुबह से ही बहनों ने भाइयों के आरती की थाल सजाई, माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की।भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर अपना स्नेह प्रकट किया।उधर थल कस्बे में भी सामूहिक भैयादूज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर घर-घर में मिठाइयां बनीं और पारिवारिक वातावरण प्रेम व भाईचारे से सराबोर रहा।पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे, तभी से यह पर्व भाई-बहन के पवित्र स्नेह संबंध का प्रतीक बन गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में यह पर्व मनाया और भाइयों की आरती उतारकर मंगलकामनाएं कीं।त्योहार के चलते बाजारों में भी रौनक रही। मिठाई, उपहार और पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखी गई। भैयादूज पर्व को लेकर बाजार में चहल पहल देखने को मिली।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *