भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर पहुंचे मसूरी

खबर शेयर करें

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर पहुंचे मसूरी

डोईवाला:

बीजेपी के पूर्व सांसद और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर भी बुधवार 12 मार्च को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. गौतम गंभीर के देहरादून पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. देहरादून एयरपोर्ट से गौतम गंभीर सीधे मसूरी पंहुचे।
मसूरी में गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत शादी में शामिल हुए
गौतम गंभीर से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं. इसके अलावा सुरेश रैना भी मसूरी पहुंच चुके हैं. महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और ऋषभ पंत का शादी कार्यक्रमों में डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया है।
अभी और भी क्रिकेटर और सेलिब्रिटीज के आने के सिलसिला जारी है. ऋषभ पंत की बहन की शादी में विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के आने की भी उम्मीद है. बता दें कि शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी के एक होटल में चल रहे है. इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया है।
साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी से हो रही है. साक्षी और अंकित दोनों एक-दूसरे के बीते 9 सालों से जानते है. दोनों ने पिछले साल जनवरी में इंग्लैंड में ही सगाई की थी. दोनों अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *