मुख्यमंत्री ने राजीव गाँधी स्टेडियम पहुंचकर किया खिलाड़ियों के लिये भोजन व्यवस्था का निरीक्षण
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में विधानसभा प्रचार का दौरा खत्म करने के बाद सीधे देहरादून में 38 वे राष्ट्रीय खेलों के कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री सीधे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नेइस दौरान खाने की गुणवत्ता को चेक किया और अधिकारियों से इसके संबंध में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों से मुलाकात की उनके अनुभव को जाना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए उच्च व्यवस्था की गई है। खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को भी उन्हीं के राज्य के भोजन के हिसाब से उनके लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा व्यवस्थाएं ठीक हैं मैं खुद व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहा हूं कहीं भी किसी तरह की कोई कमी ना आए इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ।
