मोहर्रम के जुलूस को लेकर देहरादून पुलिस ने कसी कमर

खबर शेयर करें

मोहर्रम के जुलूस को लेकर देहरादून पुलिस ने कसी कमर

देहरादून:

मोहर्रम के जुलूस को लेकर देहरादून पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। 6 जुलाई क़ो मोहर्रम के जुलूस क़ो देखते हुए शहर में आम जनता को ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए दून पुलिस ने रुट प्लान तैयार किया है। रुट प्लान दोपहर दो बजे के बाद लागू किया जाएगा।

जुलूस के सर्वे चौक पास करने पर बैनी बाजार और ईसी रोड़ का यातायात सामान्य किया जायेगा. सर्वे चौक से परेड ग्राउंड की ओर कोई यातायात नही भेजा जायेगा. रायपुर और ईसी रोड़ आने वाले यातायात क्रॉस रोड़ से बुद्धा चौक होते हुए जायेगा।

इसके बाद परेड ग्राउंड पर रोजगार तिराहा, कॉन्वेंट तिराहा, लैंसडाउन चौक की ओर मोहर्रम का जुलूस जायेगा. इस दौरान जुलूस के सापेक्ष कोई भी यातायात नहीं भेजा जायेगा. रोजगार तिराहे से आने वाला यातायात सर्वे चौक की ओर भेजा जायेगा. मनोज क्लिनिक से कोई भी यातायात कॉन्वेंट तिराहे की ओर नहीं भेजा जाएगा।

इसके अलावा कनक चौक से वाहनों को पैसेफिक तिराहे की ओर भेजा जायेगा. जुलूस लैंसडाउन चौक से दर्शन लाल चौक जाने पर सर्वे चौक का यातायात सामान्य कर दिया जायेगा. लैंसडाउन दर्शन लाल चौक की ओर कोई यातायात नहीं भेजा जायेगा. दर्शन लाल चौक, तहसील चौक, इनामुल्ला बिल्डिंग की ओर जुलूस जाने पर जुलूस के पीछे कोई यातायात नहीं भेजा जायेगा. यातायात दर्शन लाल चौक, बुद्धा चौक, दून चौक, द्रोण होटल कट की ओर भेजा जायेगा. इनामुल्ला बिल्डिंग पर जुलूस समाप्त होने पर सम्पूर्ण यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *