देहरादून
युवा लेखक आदित्य वत्स ने उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री, डॉ. धन सिंह रावत से भेंट की।
इस अवसर पर वत्स ने अपनी नवीनतम कृति “मेघध्वनि: वन गॉड, अ थाउज़ेंड स्टोरीज़” भेंट की और उत्तराखंड की समृद्ध इतिहास, संस्कृति, पौराणिकता, परंपराओं एवं उत्सवों पर गहन चर्चा की।
आदित्य वत्स, जो साहित्य विद्या सम्मान (2022), दरबार सम्मान (2023) और नंदा देवी युवा पुरस्कार (2025) से सम्मानित हैं, एक प्रतिष्ठित लेखक और सांस्कृतिक इतिहासकार हैं। उनकी पुस्तक “द मेकिंग एंड रीमेकिंग ऑफ उत्तराखंड: जर्नी ऑफ अ लैंड, स्पिरिट ऑफ इट्स पीपल” उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सामाजिक-राजनीतिक विकास की गहन विवेचना प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित के.एल. पोखरियाल भी उपस्थित रहे। पोखरियाल एक प्रतिष्ठित पर्वतारोही और पूर्व पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट सहित कई दुर्गम चोटियों को फतह किया है।
उनकी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए उन्हें पद्मश्री और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
