रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बिनसर महोत्सव का हुआ शुभारंभ । 

खबर शेयर करें

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बिनसर महोत्सव का हुआ शुभारंभ । 

थराली ।

विकासखंड थराली के आलकोट झिंजोली व फ्याल दै क्षेत्र के सहयोग से चार दिवसीय बिनसर विकास एवं संस्कृति महोत्सव का राजकीय इंटर कॉलेज आलकोट के प्रांगण में शुभारंभ हो गया है शनिवार को थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया । और बिनसर महादेव मंदिर निर्माण में अपने स्तर से हरभव मदद करने के आश्वासन दिया ओर कहा वर्तमान समय में राजकीय इंटर कॉलेज आलकोट के नवनिर्माण भवन का डीपीआर बनकर तैयार है जल्द ही भवन निर्माण होगा और महोत्सव समिति को अपनी ओर से डेढ़ लाख रुपए की घोषणा भी वही संस्कृति कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए टीएचडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लक्ष्मी जोशी ग्राम बजवाड ने क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि मेरे स्तर बिनसर मंदिर निर्माण के लिए अपने स्तर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया कहा की मुझे गर्व हो रहा मुझे अपने जन्म भूमि की सेवा करने का मौका मिला इस मौके पर उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए ₹1लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रूपया व क्षेत्र की सभी महिला मंगल दलों को ₹1100 सौ रुपये का नगद देने की घोषणा की साथ ही मेला संरक्षक डीडी उनियाल ने मेले के सफल संचालन के लिए 51000 की राशि भेंट की,महिला मंगल दल आलकोट द्वारा स्वागत गीतों की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया महिला मंगल दल भाटियाणा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उभरते कलाकार मयंक पुरोहित द्वारा बिनसर महादेव का भजन गाकर क्षेत्र को बिनसर मय कर दिया महोत्सव में क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय खिलाप सिंह नेगी मैटा मल्ला के सुपुत्र बख्तावर सिंह नेगी का साल ओढाकर समानित किया ।महोत्सव मे समिति द्वारा सभी लोगों का बैज अलंकरण व बिनसर महादेव के पटे के साथ भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार सिंह बाल विकास थराली गुड्डी रावत ममता देवी हंशी देवी पशुपालन थराली डा कल्पेंद्र कोहली , सागर ध्यानी अनुसूया प्रसाद ,सचिन रावत , वन विभाग पश्चिमी पिंडर रेंज के मोहन सिंह बिष्ट ,महोत्सव के अध्यक्ष देवेंद्र कंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष भूधर नेगी ,संरक्षक डीडी उनियाल ,नारायण सिंह बिष्ट ,उपाध्यक्ष विनोद जोशी .पंकज जोशी .कोषाध्यक्ष करण सिंह नेगी. पत्रकार केशर सिंह नेगी, धीरेंद्र कंडारी , निर्माण प्रभारी सुरेंद्र नेगी मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह कंडारी, भुवन जोशी सोशल मीडिया प्रभारी नितेश जोशी आदि मौजूद थे मंच का संचालन समिति के महासचिव राजेंद्र रावत ने किया ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *