चमोली
*औधौगिक – प्रशिक्षण संस्थान कर्णप्रयाग में सत्र 2024 के सीटीएस टापर के उर्त्तीण प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र दिया गया*
जनपद-चमोली के नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण कर्णप्रयाग में सत्र 2024 के CTS Toppers के उर्तीण प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र का वितरण दीक्षान्त समारोह का आयोजन करते हुये दिया गया, दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह नेगी, सदस्य रा० औ०प्र०स० सलाहकार समिति प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण, संस्थान कर्णप्रयाग दीपक कुमार चौधरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,र वरि० प्रशासनिक अधिकारी व कार्यदेशक सहित अन्य समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान लगभग-110 आगनतुकों एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में प्रथम तीन प्रशिक्षार्थी क्रमशः प्रशान्त सिंह, रूची एवं पंकज बिष्ट को स्मृति चिह्न एवं अन्य समस्त प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र का वितरण करते हुये उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित मागदर्शन किया गया।
