रानीगढ़ क्षेत्र की आराध्य आदिशक्ति मां देवराड़ी की बन्यथा महोत्सव देखने में उमड़ीं श्रृद्धालुओं की भारी भीड़*

खबर शेयर करें

चमोली
*रानीगढ़ क्षेत्र की आराध्य आदिशक्ति मां देवराड़ी की बन्यथा महोत्सव देखने में उमड़ीं श्रृद्धालुओं की भारी भीड़*


विकासखंड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत रानीगढ़ व धनपुर पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी की बन्याथ महोत्सव में देवी देवताओं के नृत्य और दर्शन पूजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
दूर दराज से आए गांवों के देवी भक्त व श्रृद्धालुजन और देवल सहित आस पास के गांवों की ध्याणियां भी अपने ससुरालो से देवी मां के दर्शन पूजन और आशीर्वाद लेने के लिये बड़ी संख्या में आए हुए हैं। अपने ससुराल डिम्मर गांव से मायके में आई शिक्षिका सरोज डिमरी ने बताया कि उन्हें भी देवी महोत्सव में आकर आराध्य देवी मां का दर्शन और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बन्याथ समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह चौधरी ने बताया कि देवी मां की बनातोली मंण्डप में आयोजित महोत्सव के प्रति लोगों में भारी उत्साह एवं श्रद्धा की भावना बनी हुई है। श्रृद्धालुओं द्वारा अपनी ओर से देवी मां को भेंट इत्यादि चढ़ावा देकर सुख समृद्धि और खुशहाली हेतु मनौतियों मांगी जा रही है।


छह माह की देवरा यात्रा के बाद आयोजित बन्याथ महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को पूजा अनुष्ठान एवं देव डोली का नृत्य एवं बगडवाल नृत्य देखने को भारी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *