चमोली ।
श्री राम जन्मोत्सव के साथ गौचर में पनाई की 98 वां रामलीला मंचन हुआ शुरू
राम जन्मोत्सव के साथ गौचर में पनाई रामलीला मंडली की 98 वां रामलीला मंचन प्रारंभ हुआ। शुक्रवार देर रात्रि को रामलीला मैदान में प्रारंभ हुई रामलीला मंचन का शुभारंभ विधायक अनिल नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सभी के लिए आदर्श होने के कारण रामलीला के प्रति सभी की आस्था व श्रद्धा बनी रहती है।
रामलीला के प्रथम दिन हुऐ मंचन में रावण, कुम्भकरण, बिभीषण की तपस्या, ब्रह्मा का वरदान दिऐ जाने, नारद का रावण से कैलाश को लंका में स्थापित करने, शिव का रावण को श्राप दिये जाने तथा राजा दशरथ का पुत्रेष्ठी यज्ञ किये जाने और राम जन्मोत्सव की लीला का मंचन किया गया। मंचन में नट – नटी के किरदार में विपिन नेगी, मनीश नेगी, ब्रह्मा के किरदार में अनुसूया प्रसाद जोशी, रावण आलोक रंजन नेगी, कुम्भकरण अजय चौहान, बिभीषण सूरज नेगी, नारद जयवीर भंडारी, शिव पंकज भंडारी, पार्वती आर्यन नेगी, रावण दूत किशन बिष्ट, दशरथ सचिन नेगी, दशरथ मंत्री राविन नेगी, वशिष्ठ अनुसूया प्रसाद जोशी, जनक नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रजा जयवीर, विवेक, लक्की, विश्वामित्र गिरीश जोशी, कौशल्या मनीष नेगी, राम कार्तिकेय लिंगवाल, लक्ष्मण आरव बिष्ट और विपुल नेगी की सराहनीय प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
इस मौके पर मंडली अध्यक्ष उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, अनुसूया नेगी, बीरेंद्र नेगी, राकेश जोशी, जयपाल सिंह बिष्ट, अनूप नेगी, देवेन्द्र बिष्ट, संदीप बिष्ट, ताजवर बिष्ट, सन्तोष बिष्ट, बीरेंद्र बिष्ट, गोपाल भंडारी, पंकज भंडारी आदि पनाई रामलीला मंडली के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
