विकासखंड कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव में ग्रामीणों ने मां उमा देवी की पूजा-अर्चना कर नये अनाज गहथ-भात का भोग अर्पित किया।

खबर शेयर करें

*श्री बद्रीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के गांव डिम्मर में उमा देवी को नये अनाज का भोग लगाया*

चमोली
विकासखंड कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव में ग्रामीणों ने मां उमा देवी की पूजा-अर्चना कर नये अनाज गहथ-भात का भोग अर्पित किया।

श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के गांव डिम्मर में पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं के तहत आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ आली गदेरे में स्थित उमा देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा नये अनाज का भोग अर्पित कर मां उमा देवी से विश्व कल्याण की कामना की।
दोपहर को केशर के चावल से सुसज्जित चौकी और अखंड ज्योति को लेकर ग्रामीण शक्ति माता के मंदिर से होते हुए पौराणिक चौंरीचौक में पहुंचे। जहां पर देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशिर्वाद दिया।
इस मौके पर गणेश खंडूड़ी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, मोहन प्रसाद डिमरी, गजेंद्र प्रसाद डिमरी, प्रणवेनद्र प्रसाद, विजय राम डिमरी, गणेश चंद्र, संदीप डिमरी, राकेश चंद्र, सुरेश डिमरी, अशोक डिमरी, जगदीश प्रसाद, शैलेंद्र प्रसाद, प्रभुकांत डिमरी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *