चमोली
*विकासखंड पोखरी की सूगी ग्राम पंचायत में चिकित्साधिकारी डा. हेमु रावत ने ग्रामीणों को दिलाई टीवी मुक्त भारत की शपथ*
जनपद चमोली के तहत पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सूगी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डाक्टर हेमु रावत ने ग्रामीणों को क्षय रोग (टीबी) के संवंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत बनाने के लिये हमें टीवी के डर को मिटाना होगा तथा पूर्ण समर्पण की भावना से भारत को टीबी मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा टीवी मुक्त भारत बनाने का अभियान चलाया गया है। जिसके तहत टीबी रोग को समाप्त करने की पूरी व्यवस्थाऐं की गई है। इसलिए अगर किसी भी व्यक्ति में यह बीमारी है तो उसे चिकित्सालय से सम्पर्क करना चाहिए। ताकि इस बीमारी से मुक्ति मिल सके।
इस मौके पर सूगी गांव की महिलाओं व पुरुषों ने इस टीबी मुक्त अभियान के कार्यक्रम में भाग लिया तथा चिकित्सक हेमु रावत ने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी मुकेश थपलियाल , ग्राम प्रधान सूगी स्मिता खत्री, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद खत्री, हुकम सिंह खत्री, विनोद कोहली आदि मौजूद रहे।
