शिवरात्रि के पर्व पर प्रयागराज में आयोजित होगा प्रेस महाकुंभ ।त्रकारों के संवैधिनिक अधिकारों पर होगी विस्तृत चर्चा ।

खबर शेयर करें

शिवरात्रि के पर्व पर प्रयागराज में आयोजित होगा प्रेस महाकुंभ ।त्रकारों के संवैधिनिक अधिकारों पर होगी विस्तृत चर्चा ।

देहरादून

पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर प्रयागराज में अखिल भारतीय प्रेस महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा । प्रेस महाकुंभ के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार जीतमणि पैन्यूली ने बताया है कि प्रेस महाकुंभ में देश के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है जिसमें
पत्रकारों के संवैधिनिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी । तथा पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर एकजुट होकर लड़ाई लड़ने पर जोर दिया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि पहला प्रेस महाकुंभ 6 जनवरी 2024 को हरिद्वार में आयोजित किया गया था और इस वार महाशिवरात्रि के अवसर पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती,के सानिध्य में प्रयागराज में आयोजित किया गया है ।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभी पत्रकारों को प्रेस महाकुंभ की शुभकामना देते हुए कहा है कि सभी पत्रकार इस प्रयागराज राज की धरती पर आकर महाकुंभ के सन्देश को जनजन तक पहुचाने का काम करेंगे ।

बरिस्ट पत्रकार जीतमणि पैन्यूली ने कहा है कि 350 से ज्यादा पत्रकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना काल में राष्ट्र की सेवा करते हुए अपना बलिदान दिया है। उन्हें विश्वास था कि सरकारी सेवकों की तरह हमारे परिवार को भी सरकारें कर्मचारियों की मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि देगी। किन्तु देश के लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ समझे जाने
वाले पत्रकार को और उसके परिवार को उनके हाल पर छोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए 30 मई 2021 से 5 जून तक आपातकाल के समय अपने आवास पर लिखवार गाँव प्रतापनगर टिहरी उत्तराखंड में धरना प्रदर्शन व मौन व्रत किया था। जिस खबर को देहरादून से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र पहाड़ो की गूंज सहित विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था ।खबर का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया है और 23 नवंबर 2022 को सरकार को भेज दिया था। जिस पर देश के महामहीम राष्ट्रपति को निर्णय लेना है।
श्री पैन्यूली ने कहा कि देश के युवा वैज्ञानिक डॉ शैलेन्द्र कुमार् बीरानि ने सुप्रीम कोर्ट में पेश करवाने का कार्य किया हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *