गोचर / चमोली
*श्री बद्रीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर में आयोजित हुआ बद्रीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत का अधिवेशन*
अधिवेशन के प्रथम सत्र में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर पंचायत के सत्संग भवन का भूमी पूजन कर शिलान्यास किया।
बतौर मुख्य अथिति विधायक श्री नौटियाल ने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक आध्यात्मिक, शैक्षणिक और पर्यावरण के क्षेत्र में डिमरी समुदाय की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने सत्संग भवन के निर्माण के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सांस्कृतिक के क्षेत्र में श्री रामलीला मंडली डिम्मर की ओर से दिल्ली के मेघदूत थिएटर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में अंगद रावण संवाद की प्रस्तुति पर रावण , अंगद और संगीतकार सुशील खंडूड़ी, पुनीत डिमरी और अमित खंडूड़ी को सम्मानित किया गया। तथा शिक्षा के क्षेत्र में संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर के मेधावी छात्रों हिमांशू जोशी, गौरव जोशी, आयुष पुरोहित, सुदैव उनियाल, अंशु सती, समीर मिश्रा को पुरस्कृत किया गया। और विद्यालय के अध्यापक डा. रमेश कुमार पोखरियाल को सम्मानित किया गया। जबकि पत्रकारिता के क्षेत्र में गोवर्धन प्रसाद डिमरी और प्रकाश चंद्र डिमरी को सम्मानित किया गया।
हर्षवर्धन डिमरी के संचालन में आयोजित अधिवेशन में कैंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने कहा कि संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में संचालित संस्कृत महाविद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए पंचायत निरंतर प्रयासरत हैं। जबकि पंचायत आज भी निर्धन छात्रों, असहायों की सहायता प्राथमिकता के तौर पर कर रही है। और पर्यावरण के क्षेत्र में समय समय पर कार्य कर रही है। डिम्मर उमट्टा पंचायत के सरपंच विजय राम डिमरी ने कहा कि पंचायत द्वारा आयोजित अधिवेशन धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। केंद्रीय पंचायत के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी ने अधिवेशन में पहुंचे सभी सदस्यों और श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों का स्वागत किया। रामलीला मंडली डिम्मर के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक डिमरी ने केंद्रीय पंचायत की ओर से रामलीला मंडली के कलाकारों को सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय पंचायत के सदस्य प्रभुकांत डिमरी ने श्री रामचरित मानस की चौपाइयों से माघ माह का वर्णन कर सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सत्र के द्वितीय सत्र में डिम्मर, उमट्टा, रवि ग्राम, पाखी,नौली, नाकोट, राड़खी, मज्याड़ी, जयकंडी, उत्तरों, गोपथला, आदि गांवों के डिमरी पुजारियों ने श्री बदरीनाथ धाम की पूजा ब्यवस्थाओं और अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए आगामी बसंत पंचमी को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पर गाडूघड़ी तेलकलश को विधिवत पांडुकेश्वर और जोशीमठ से नरेंद्र नगर टिहरी राए दरवार में पहुंचाने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
इस मौके पर कैंद्रीय पंचायत के सचिव भगवती प्रसाद डिमरी, टीका प्रसाद, शेलैंद्र प्रसाद, कमलेश डिमरी, महेश चंद्र डिमरी, मदन डिमरी, प्रणवैंद्र प्रसाद, शिव प्रसाद, सुमन डिमरी, संजय डिमरी, मुकेश डिमरी, आशीष डिमरी, संदीप डिमरी, संतोष डिमरी, सुबोध डिमरी, सतीष डिमरी, शरद चंद्र, हरीश डिमरी आदि मौजूद थे।
