समळौ॑ण पौध रोपी।

खबर शेयर करें

Chamoli

समळौ॑ण पौध रोपी।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड एकेश्वर के ग्राम चौऺथी में श्री भगवानसिंह नेगी जी के पुत्री की शादी के बाद नव दम्पत्ति राहुल एवं दीक्षा की शादी की याद में घर के आंगन में दीक्षा के पिता ने अमरूद का समलौण पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया, पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी लड़की की भाई जतिन नेगी ने लिया, कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की जिला संयोजिका श्रीमती आशा जखमोला ने किया।

 

वृक्ष जीवन के आधार हैं हमें उनका संरक्षण करना चाहिए, तभी हमारा पर्यावरण मजबूत होगा, उन्होंने हर संस्कारों के उपलक्ष में समलौण पौधारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में पूरण सिंह रावत अजय पाल सिंह दिग्पाल सिंह सत्यवती रावत, ममता, पप्पू नेगी, हुकमसिंह बिष्ट, रोशनी बिष्ट,ज्योति सुन्दरियाल,लता पोखरियाल, उर्मिला नेगी आदि ग्रामीण एवं मेहमान आदि उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *