चमोली
*सिमली क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से दर्जनों जानवर हुऐ पीडित*
सिमली क्षेत्र के गांवों में जानवरो को बुखार और कंपन की शिकायत मिल रही है । जिससे पशुपालकों में भारी चिन्ता घर कर गई है।
ग्रामीणों जयपाल लाल, सरोजनी देवी ने बताया कि सिमली डिम्मर टोंणसैण आदि गांवों में गाय, बैल, भैस, बकरी, आदि जानवर बुखार आने से और पूरा बदन कम्पन से पीड़ित हो रखें है। जिसकी शिकायत पशुपालन विभाग से की गयी है।
इस संबंध में पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय पशुपालन चिकित्सा अधिकारी डा कंचन सिमल्टि ने बताया कि यह सामान्य साधारण सीजनल बुखार है। पशुपालकों को घबराना नहीं चाहिए। क्षेत्र में सभी जानवरों का टीकाकरण कार्य समय से किया गया है। फिर भी एकबार पुनः पशुओं के टीकाकरण करने का अभियान चलाया जा रहा है। उनके द्वारा
पशुपालकों को सुझाव दिया गया है, कि जानवरों के ठहरने वाले स्थान को साफ सुथरा रखें जानवरों के मल मूत्र को खुले में न ही छोडें।
