हंस फाउंडेशन द्वारा 05 नवम्बर 2024 को गौचर मेला मंच में आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र शिविर*

खबर शेयर करें

*हंस फाउंडेशन द्वारा 05 नवम्बर 2024 को गौचर मेला मंच में आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र शिविर*

चमोली

हंस फाउंडेशन द्वारा आगामी 05 नवंबर को गौचर मेला मंच में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुऐ हंस फाउंडेशन सतपुली पौड़ी के दीपक गुसाईं ने बताया कि 05 नवम्बर, 2024 को गौचर मेला मंच में भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी के आर्शीवाद से हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली पौड़ी के द्वारा प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि 05 नवंबर को आयोजित होने वाले इस निशुल्क नेत्र शिविर अधिकाधिक संख्या में लाभ उठायें। शिविर में दवाइयां और जरूरतमंद लोगों को चश्मे निःशुल्क दिए जाएंगे। तथा जिन लोगों के आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई जाएगी उनका अनुभवी डॉक्टरों द्वारा हंस अस्पताल सतपुली में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। और आने जाने के लिए निशुल्क सेवा प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए हंस फाउंडेशन सतपुली (पौड़ी) के 7455042024 इस नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *