हेड हेरिटेज एकडेमी के छात्र – छात्राओं ने खोह नदी में चलाया सफाई अभियान
कोटद्वार ।
नगर निगम के अंतर्गत हेड हेरिटेज एकडेमी के लगभग 300 छात्र- छात्राओं ने शनिवार को खोह नदी में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक कर्नल कुंवर अजय सिंह ने कहा कि अपने आसपास सफाई रखना सभी का कर्तव्य है। सफाई रखने से गंदगी के कीटाणु नहीं पनपते। वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान पर्यटक भी नदियों के किनारे गंदगी छोड़ देते हैं जिससे पर्यावरण के दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है। मौके पर छात्रों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ जेपी ध्यानी ने छात्रों के इस अभियान की सराहना की।
