*हेल्पेज इंडिया द्वारा संचालित स्वावलंबन परियोजना के तहत नारायण बगड़ ब्लॉक के 19 गांवों में निशुल्क नींबू के पौधों का वितरण किया गया।*

खबर शेयर करें

नारायणबगड़, {चमोली।

हेल्पेज इंडिया द्वारा संचालित स्वावलंबन परियोजना के तहत नारायण बगड़ ब्लॉक के 19 गांवों में निशुल्क नींबू के पौधों का वितरण किया गया।

हेल्पेज इंडिया के द्वारा स्वावलंबन परियोजना के तहत विकासखंड के 19 गांव के 151 वृद्ध किसानों को निःशुल्क 3020 नींबू के पौधों का वितरण किया गया। जिसमें खैनोली,रिखवारी,गुरखेत,सणकोट,कौब,सूर्यनगर,भूलियाडा, झिंझोडी,नलगांव,निलाडी,ज्यूडा, हंसकोटी, छैकुडा,देवली,जुनेर,धुलेट,असेड समेत दुरस्थ गावों के 151 वृद्ध किसानों को निःशुल्क 3020 नींबू के पौधे दिए गए। नींबू के पौधे अनुसूचित जाति के परिवारों को उनकी आजीविका में वृद्धि के लिए प्रति किसान 20 पौधे बाटे गए।
परियोजना प्रबंधक – राजीव रंजन राय ने कहा कि नींबू का पौधा जिन किसानों को दिया जा रहा है, उन्हें पौधा लगाने के बाद उसका देख रेख व समय समय पर पटवन करने की जिम्मेदारी उन्हीं को करना है। नींबू के पौध वितरण कार्यक्रम में हेल्पेज इंडिया के राजीव रंजन राय (परियोजना प्रबंधक), गजेंद्र परिहार (क्लस्टर समन्वयक), भूपेंद्र बर्तवाल (क्लस्टर समन्वयक), स्वयंसेवक व गांवों के प्रधान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट — सुरेन्द्र धनेत्रा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *