अधिक्षण अभियंता ने किया सिंचाई नहर बमोथ का निरीक्षण, कहा नहर पर नियमित रूप से पानी चलायें

खबर शेयर करें

Chamoli

अधिक्षण अभियंता ने किया सिंचाई नहर बमोथ का निरीक्षण, कहा नहर पर नियमित रूप से पानी चलायें

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आर. बी. सिंह ने विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में सिंचाई नहर का निरीक्षण कर नहर पर हर समय पानी सूचारू रूप से चलायें जाने का अपने अधिनस्थ अधिकारी व अवर अभियंता को निर्देशित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने नहर पर नियमित रूप से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं होने की शिकायत अधिक्षण अभियंता से की थी।


गुरूवार को ग्राम पंचायत बमोथ की सिंचाई नहर का निरीक्षण करने पहुंचे अधिक्षण अभियंता के समक्ष ग्रामीणों ने नहर के सुधारीकरण एवं नहर में सफाई कर्मी की मांग करते हुऐ पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त शाखा गूलों की मरम्मत एवं सिंचाई नहर पर नियमित रूप से पानी चलायें जाने की बात कही गई। अधिशासी अभियंता ऐ. एस. नेगी ने बताया कि नहर के हैड पर काम चल रहा है। काश्तकारों को नियमित रूप से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन अधिक्षण अभियंता के सामने नहर पर पानी नहीं चल रहा था। जेई दिनेश कुमार ने अपना स्पष्टीकरण देते हुऐ कहा कि हेड पर सुधारीकरण कार्य करने से मजदूरों द्वारा पानी नहीं चलाया गया। अब पानी चला दिया गया है। प्रशासक ग्राम पंचायत बमोथ पूनम रावत के प्रतिनिधि पूर्व प्रधान प्रकाश रावत एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, मेहरबान सिंह आदि ने कहा कि जनपद में सबसे अधिक उपजाऊ कृषि भूमि होने के चलते नियमित रूप से सिंचाई हेतु पानी नहीं मिलने पर ग्रामीण अपने खेतों से अच्छी पैदावार नहीं ले पा रहे हैं। सिंचाई सुचारू रूप से चलती रहे तो ग्रामीण खेती बागवानी के साथ अपने खेतों से अच्छी पैदावार ले सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ऐ . एस . नेगी, सहायक अभियंता अमित घिल्डियाल, जेई दिनेश कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता मेहरवान सिंह कोहली , त्रिभुवन रावत, अनिल बहुगुणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *