अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल

खबर शेयर करें

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल

कोटद्वार ।

थाना रिखणीखाल क्षेत्र के राजस्व ग्राम गुनेड़ी के नजदीक शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से दो सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष रिखणीखाल मौ. अकरम ने बताया कि शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम से थाना रिखणीखाल को सूचना प्राप्त हुई कि रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत राजस्व ग्राम गुनेडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गयी। इस सूचना पर वे पुलिस टीम व आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत व स्ट्रेचर के सहारे घायल व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर निजी वाहन के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय रिखणीखाल पहुंचाया गया जहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया गया तथा दुर्घटना में मृत व्यक्ति का पंचायतनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान अमित रावत, उम्र 36 वर्ष, पुत्र केसर सिंह रावत और मृतक की पहचान मनवर सिंह, उम्र 60 वर्ष, पुत्र ठगे सिंह, निवासी गुनेडी के रूप में हुई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *