आबकारी विभाग ने प्राप्त किया 6 माह के भीतर 2404.19 करोड़ का राजस्व
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार बेहतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर विभिन्न विभाग बेहतर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर आबकारी विभाग भी बेहतर काम करने लगा है इसके सफल परिणाम देखने लगे हैं। आबकारी विभाग ने 2024 25 के लिए 4439 करोड़ के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसमें पहले 6 माह के भीतर ही विभाग ने 2404.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त कर लिया है। जबकि पिछले साल इस समय तक 2132 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल की माने तो इस बार अब तक विभाग ने 272 करोड़ के राजस्व की अधिक प्राप्ति की है।
आबकारी आयुक्त के माने तो विभाग में बेहतर तरीके से आबकारी नीति का पालन किया गया है टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संचालित किया गया था जिसके चलते आज अधिक राजस्व की प्राप्ति हो रही है। आपको बता दें कि 2023 24 में विभाग की तरफ से 4000 करोड़ का लक्ष्य राजस्व प्राप्ति का रखा गया था जिसमें 4039.69 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। यानी पिछले साल भी विभाग में तय लक्ष्य से ज्यादा राजस्व प्राप्त किया था। और इस बार भी अपने निर्धारित लक्ष्य से बेहतर राजस्व प्राप्त करने का काम किया गया है।
