आयुष विभाग का 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जन-जागरूकता अभियान जारी। सिमल्ट ग्राम पंचायत में हुआ योगा पर कार्यक्रम
Chamoli
आयुष विभाग उत्तराखंड के सौजन्य से मंगलवार 13 मई को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय चमोला जनपद चमोली की आयुष टीम ने 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के उपलक्ष्य में नौटी न्याय पंचायत की सिमल्ट ग्राम में आम जनमानस को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु योग सत्र का आयोजन किया जिसमें सिमल्ट गांव, तल्ली, बिचला एवं मल्ला कनोठ के 40 से अधिक महिलाओं , पुरुषों और विद्यार्थियों ने उल्लास के साथ प्रतिभाग किया एवं भविष्य में भी अपने एवं अपने परिवार को स्वस्थ रखने हेतु योग एवं प्राणायाम करने का प्रण लिया ।
डाक्टर हिमांशु डिमरी ने ग्राम सभा की जनता को संबोधित कर स्वास्थ्य एवं योग का महत्व समझाया एवम अष्टांग योग की चर्चा की । योग अनुदेशकों ने विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वर सिमल्टी, श्रीमती शशि मैठाणी , श्रीमती ममता डिमरी, श्रीमती रेखा डिमरी , श्री विजय नेगी , श्रीमति गुड्डी बिष्ट, हीरा लाल अध्यक्ष , प्रभा नौटियाल , पुष्पा सिमल्टी आदि एवम अनेक विद्यार्थियों ने सत्र में प्रतिभाग कर जीवन में प्रतिदिन योग करने का प्रण लिया।
इस टीम में डॉक्टर हिमांशु डिमरी , फार्मेसी अधिकारी श्री संजोग कुमार , स्वयं सेवक श्री पवन चमोली , योग अनुदेशक श्री सतेंद्र कुमार , योग अनुदेशिका श्रीमति अमिता नेगी , आशा कार्यकर्ता कमला देवी ने सफलपूर्वक सत्र का आयोजन किया ।
